भारत देश के तमिलनाडु राज्य में पलानी पहाड़ी में बसा कोडाइकनाल, दक्षिण भारत एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो समुद्र तल से २१३३ मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ घूमने का लुफ्त उस समय दोगुना हो जाता है, जब कुरिन्जीर के फूल खिलते है। यह फूल १२ साल में एक ही बार खिलता है और जब खिलता है, तब यहाँ की खूबसूरती देखने लायक होती है। विशाल चट्टान, शांत झील, फलों के बगीचे और यहां के हरे भरे दृश्य अपनी सुदंरता को दर्शाते है। साथ ही यूकेलिप्टस और पाइन के जंगलों से आती स्वोच्छे हवा यहां के वातावरण को सुगंधित और गुलजार बना देती हैं। यहाँ का मौसम सालभर सुहावन और सुखद रहता है। यहाँ कई प्रकार के दर्शनीये स्थल स्थित है, जिन्हें आप घूम सकते है। कोडाइकनाल में कई प्रकार के झरने है, यहाँ खूबसूरती में चार चांद लगा देते है। यहाँ आपको संग्रहालय, बगीचा, मन्दिर और बोट क्लब देखने को मिलती है।
कोडाइकनाल का इतिहास :
अगर हम कोडाइकनाल के इतिहास में जाये, तो पता चलता है कि वर्तमान में स्थित कोडाइकनाल को ब्रिटिश नौकरशाहों और ईसाई मिशनरियों के द्वारा निर्माण किया गया था। कोडईकनाल का उल्लेख ईसा पूर्व के तमिल संगम साहित्य में मिलता है। पलानी हिल्स के आसपास के क्षेत्र में उस समय पेलियन्स और पुलयन्स नामक आदिम जनजाति निवास करती थी। 1845 ई. में अंग्रेजों ने यहां हिल स्टेशन स्थापित किया। ब्रिटिश प्रशासकों और मिशनरियों का यह पसंदीदा हिल स्टेशन था। वे गर्मियों में यहां अपना समय व्यतीत करते थे। सन् १८५३ में निर्मित किया गया सेंट पीटर का एंग्लिकन चर्च यहां बनने वाला प्रथम चर्च था
दर्शनीय स्थल :
अगर आप कोडाइकनाल हिल स्टेशन घूमने के लिए जा रहे है, तो कोडाइकनाल घूमने के साथ साथ आस पास के और भी कई दर्शनीय स्थल घूम सकते है। जैसे,
कोडाइकनाल झील :
कोडाइकनाल झील, कोडाई बस स्टैंड से 3 किलोमीटर दूर पैलानी पहाड़ियों पर स्थित है। यह झील 60 एकड़ के क्षेत्र में तारे के आकार फैली हुई है। कोडाइकनाल झील की सबसे खास बात यहाँ १२ साल में केवल एक बार खिलने वाला कुरिनजी फूल। लेकिन जब यह फूल खिलते है, तब झील के आस पास का दृश्य देखने लायक होता है। इसके चारों तरफ की हरियाली पर्यटकों को बहुत लुभाती है। इस झील का बोट क्लब रोमांचक रेसिंग ट्रिप का आयोजन करता है। इस झील को घूमना बिल्कुल निशुल्क है और सुबह ६ बजे से शाम ५ बजे तक घूम सकते है।
कोकर्स वॉक :
इस जगह का नाम कोकर्स वॉक, लेफ्टिनेंट कोकर के नाम पर पड़ा, जिन्होने कोडई का मानचित्र तैयार किया था। कोडाइकनाल झील से कोकर्स वॉक की दूरी लगभग १ किलोमीटर के आस पास है। कोकर्स वॉक से कोडईकनाल के दक्षिण की ओर तीव्र ढलान है। मैदानों के खूबसूरत नजारे यहां से देखे जा सकते हैं। कोकर्स वॉक पर्यटकों के लिए सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक खुला रहता है। कोकर्स वॉक यहाँ घूमने आने वाले पर्यटकों को अच्छा खासा पसंद आता है और यह जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकृषित करती है।
ब्रायंट पार्क :
ब्रायंट पार्क 20 एकड के क्षेत्र में फैला बेरियम झील के पूर्व दिशा में स्थित है। इस पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे और झाड़ियों की प्रजातियाँ देखने को मिलती है। यहां एक ग्लासहाउस मे विभिन्न किस्म के फूल रखे हुए हैं। शिक्षा, पिकनिक और बागवानी से सम्बंधित पर्यटक भारी संख्या में आते है। मई के महीने में यहां उघान मेले का आयोजन किया जाता है। पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से शाम के 6 तक यहां घूमने की अनुमति रहती हैं।
डॉलफिन नोज :
डॉलफिन नोज एक प्रकार की चट्टान है, जिसका आकार नाक की तरह है। डॉलफिन नोज पर्यटकों के द्वारा ट्रेकिंग के लिये बहुत पसंद किया जाता है। कैथरीन फॉल्स का खूबसूरत नजारा यहां देखने को मिलता हैं। डॉलफिन नोज पॉइंट पर घूमने के लिए पर्यटकों को सुबह 6 बजे से शाम के 5:30 बजे तक की अनुमति दी जाती हैं। डॉलफिन नोज पर कोई शुल्क नही लगता हैं।
कुरिन्जी अंदावर मंदिर :
कोडईकनाल झील से 3.2 किमी की दूरी पर स्थित यह मन्दिर भगवान मुरूगन को समर्पित है। यह एक पवित्र और प्रमुख मन्दिर है। तमिल साहित्य में कुरिन्जी का अर्थ पहाड़ी क्षेत्र और अंदावर का अर्थ ईश्वर होता है। भगवान मुरूगन को पहाड़ों का देवता माना जाता है। इस मंदिर से उत्तर के मैदानों और पलानी की पहाड़ियों का भव्य नजारा देखा जा सकता है।
सिल्वर कैसकेड फॉल्स :
सिल्वर कैसकेड फॉल्स, कोडाइकनाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। जो पर्यटकों के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। यह झरना लगभग 180 फीट ऊंचाई से नीचे गिरता हैं और इसमें आने वाला जल कोडाई झील का होता हैं। यहां के स्थानीय व्यंजनों, फलो और झील के किनारे बैठना पर्यटकों को बहुत अधिक पसंद हैं।
ग्रीन वैली व्यू :
ग्रीन वैली व्यू, वैगई बांध के खूबसूरत पक्षियों के दृश्य को दर्शाता है। कोडाइकनाल का ग्रीन वैली व्यू एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो पर्यटकों को काफी पसंद भी आता है। मन को मोहने वाली हरियाली, पहाड़ों का मनोरम दृश्य, हर-भरे घास के मैदान और बादलो से ढंकी हुयी घाटी का शानदार नजारा देखने को मिलता है। ग्रीन वैली से कोडाइकनाल झील की दूरी लगभग 6 किलोमीटर हैं। पर्यटकों के लिए यह स्थान बिल्कुल निशुल्क हैं।
बोट क्लब :
इस बोट क्लब को सन् १९१० में स्थापित किया गया था, पर इस क्लब में आम लोगों का प्रवेश नही था। कुछ खास सदस्य ही यहाँ बोटिंग का आनंद ले सकते थे। बाद में पर्यटकों और आम लोगों के लिए भी यह सुविधा दी गई। कार्लटोन और कोडई बोट यहां किराए पर ली जा सकती हैं।
शेमबागानुर संग्रहालय :
शेमबागानुर संग्रहालय, यहाँ का एक प्रसिध्द पर्यटन स्थल है, भारी संख्या में पर्यटकों को पसंद आता है। इस संग्रहालय में स्तनधारियों, तितलियों और पेड़-पौधो आदि की 300 से अधिक प्रजातीयां देखने को मिलती है। यहाँ एक बहुत बड़ा बगीचा है, जहाँ कई तरह के फूल देखने को मिलते है। शेमबागानुर संग्रहालय से कोडाइकनाल झील की दूरी लगभग ६ किलोमीटर के आस पास है। गुरुवार के अलावा यह प्रतिदिन सुबह 10 से 11:30 और 3 से 5 बजे के बीच खुला रहता हैं।
थलियार फॉल्स :
थलियार फॉल्स, तमिलनाडु का प्रसिद्ध झरना कुछ खास झरनों में से एक हैं। यह झरना कोडाइकनाल में घूमने वाले स्थलों में से एक खूबसूरत स्थल है और लगभग २९७ मीटर की ऊंचाई से गिरता है। थलियार फॉल्स रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से रात के 6 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है और किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नही लगता है।
बेरिजम झील :
यह झील पर्यटकों के बीच में बहुत ज्यादा प्रसिध्द है। बेरिजम झील, कोडईकनाल बस स्टैंड से लगभग २१ किलोमीटर के आस पास है। इस झील से पेरियाकुलम नगर को पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। इस झील की खोज और सुधार कार्य ब्रिटिश आर्मी के कर्नल हेमिल्टन द्वारा 1864 ई. में किया गया था। खूबसूरत घने जंगल के बीच में छिपी यह झील फोटोग्राफी, बर्ड-वाचिंग और चिलिंग के लिए जानी जाती हैं। मछलियाँ नदी के किनार पर दौड़ती हुई नजर आएगी। यह सुबह 9 से दोपहर के 3 बजे तक खुला रहता है।
जाने का समय :
कोडाइकनाल एक पहाड़ी इलाका है, इसलिये यहाँ घूमने के लिए सालभर में कभी भी जा सकते है। गर्मियों में अन्य शहरों की apejhass यहाँ ठंडक रहती है। सर्दियों के मौसम में और भी ज्यादा ठंडक हो जाती है। अगर आपको बारिश पसंद है, तो आप बारिश के मौसम में घूमने जा सकते है, नही तो बारिश के मौसम से बचना चाहिए। क्योंकि बारिश के मौसम में आंधी तुफान और bhushan ss के कारण परेशानी हो सकती है।
स्थानीय व्यंजन :
कोडाइकनाल में स्थानीय व्यंजन में सैंडविच, चॉकलेट, ब्राउनी, गर्म ‘चाय’ सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। इसके अलावा यहां बिरयानी, गुजराती थाली, उपमा, परोता, सांभर, डोसा, इडली, केसरी, मीठा पोंगल, रसम, पेसम आदि शामिल हैं।
रुकने के स्थान :
अगर आप कोडाइकनाल में रुकने का प्लान कर रहे है, तो यहाँ आपको सस्ते और महगें दोनों तरह के होटल मिल जाएगें। आप अपनी सुविधा के अनुसार होटल ले सकते है। स्टर्लिंग कोडाई लेक, द कार्लटन, होटल कोडाई इंटरनेशनल, हिल कंट्री कोडाइकनाल इत्यादि।
जाने के साधन :
अगर आप कोडाइकनाल हिल स्टेशन को घूमने का प्लान बना रहे है, तो आप किसी भी साधन के द्वारा पहुँच सकते है। आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग या फिर सड़क मार्ग द्वारा कोडाइकनाल पहुँच सकते है। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस साधन की सेवा लेते है। आजकल हर एक सेवा उपलब्ध है। हवाई मार्ग द्वारा :
कोडाइकनाल के सबसे नजदीक हवाई अड्ड मदुरई हवाई अड्डा है। जो कोडाइकनाल से लगभग ८० किलोमीटर के आस पास है। यह हवाई अड्डा देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डा से आप किसी भी स्थानीय साधन के द्वारा कोडाइकनाल पहुँच सकते है।
रेल मार्ग द्वारा :
कोडाइकनाल के सबसे निकट रेलवे स्टेशन कोडाई रोड रेलवे स्टेशन है। जो कोडाइकनाल से लगभग १०० किलोमीटर के आस पास है। यह रेलवे स्टेशन लगभग सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। रेलवे स्टेशन से आप किसी भी स्थानीय साधन के द्वारा कोडाइकनाल पहुँच सकते है।
सड़क मार्ग द्वारा :
कोडाइकनाल, तमिलनाडु और आस पास के अन्य राज्यों के प्रमुख शहरों से सड़क के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कोडाइकनाल के लिये तमिलनाडु परिवहन और निजी बसें नियमित रूप से चलती रहती है। यहाँ के लिए लग्जरी बसें भी चलती रहती है।
आपको अपने लेख के द्वारा कोडाइकनाल एक हिल स्टेशन को शेयर कर रहा हूँ। आशा करता हूँ कि आपको ये लेख पसंद आएगा। मेरा ये लेख आपकी यात्रा को आसान और सुगम बनाने में आपकी बहुत मदद करेगा। आप अपने सपरिवार के साथ कोडाइकनाल एक हिल स्टेशन घूमने के लिए जा सकते है। अगर आप कोई और जानकारी चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है।